GA4-314340326 31 जुलाई को राष्ट्रपति देवघर में, एम्स के दीक्षांत समारोह में लेंगी भाग

31 जुलाई को राष्ट्रपति देवघर में, एम्स के दीक्षांत समारोह में लेंगी भाग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 
Deoghar :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को देवघर आ रही हैं। वे यहां एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। 31 जुलाई को राष्ट्रपति दोपहर 12.30 से  1.30 बजे तक एक घंटे एम्स में रहेगी। वैसे प्रशासन के पास अभी राष्ट्रपति के प्रोग्राम का मिनट्स नहीं आया है। लेकिन एम्स प्रबंधन राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी में जुट गया है। बता दें कि पहले 10 और 11 जून को राष्ट्रपति का देवघर दौरा प्रस्तावित था, लेकिन उस समय राष्ट्रपति का देवघर दौरा अपरिहार्य कारणों से टल गया था। लेकिन  अब राष्ट्रपति के आगमन की नई तिथि घोषित हो गई है।

यह भी पढ़ें : पिछली बार क्यों टला था राष्ट्रपति का कार्यक्रम




On July 31, the President will be in Deoghar to attend the convocation of AIIMS


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने